. Mumbai, Maharashtra, India
IPL इतिहास के 5 सबसे लंबे छक्के, लिविंगस्टोन का 117 मीटर वाला दूसरे नंबर पर
लियाम लिविंगस्टोन शानदार फॉर्म में हैं. (फोटो साभार: Instagram/@punjabkingsipl)
- पंजाब किंग्स के लियाम लिविंगस्टोन ने 117 मीटर का छक्का लगाया.
- ये आईपीएल 2022 का सबसे लंबा छक्का है.
- साथ ही आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे लंबा छक्का भी है.
पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) ने मंगलवार को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ आईपीएल 2022 का सबसे लंबा छक्का लगाया. मोहम्मद शमी के ओवर में लिविंगस्टोन ने 117 मीटर का छक्का लगाया. ये आईपीएल 2022 का सबसे लंबा छक्का होने के साथ आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे लंबा छक्का भी है. आइए जानते हैं आईपीएल 2022 और आईपीएल इतिहास के 5 सबसे लंबे छक्के किसने लगाए हैं.
IPL 2022 के 5 सबसे लम्बे छक्के (longest sixes of IPL 2022)
1. लियाम लिविंगस्टोन (पंजाब किंग्स) बनाम गुजरात टाइटंस 117 मीटर
2. डेवाल्ड ब्रेविस (मुंबई इंडियंस) बनाम पंजाब किंग्स 112 मीटर
3. लियाम लिविंगस्टोन (पंजाब किंग्स) बनाम CSK 108 मीटर
4. जॉस बटलर (राजस्थान रॉयल्स) बनाम दिल्ली कैपिटल्स 107 मीटर
5. लियाम लिविंगस्टोन (पंजाब किंग्स) बनाम SRH 106 मीटर
यह भी पढ़ें: इस ओपनर को भारत की T20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर रखा तो पाप पड़ेगा
IPL इतिहास के सबसे लम्बे छक्के (Longest sixes in IPL history)
1. क्रिस गेल (RCB) बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया 119 मीटर
2. बेन कटिंग (SRH ) बनाम RCB 117 मीटर
3. लियाम लिविंगस्टोन (पंजाब किंग्स) बनाम गुजरात टाइटंस 117 मीटर
4. डेवाल्ड ब्रेविस (मुंबई इंडियंस) बनाम पंजाब किंग्स 112 मीटर
4. क्रिस गेल (RCB) बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया 112 मीटर
4. एमएस धोनी (CSK) बनाम मुंबई इंडियंस 112 मीटर
5. एबी डिविलियर्स (RCB) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 111 मीटर
5. एमएस धोनी (CSK) बनाम RCB 111 मीटर
5. एबी डिविलियर्स (RCB) बनाम CSK 111 मीटर
5. क्रिस गेल (RCB) बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया 111 मीटर
6. डेविड मिलर (किंग्स XI पंजाब) बनाम RCB 110 मीटर
यह भी पढ़ेंः IPL 2022 का क्वालिफायर, एलिमिनेटर और फाइनल मैच कब और कहां, जानें डिटेल
पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के नाम अनौपचारिक रूप से क्रिकेट इतिहास में सबसे लंबे छक्के का रिकॉर्ड है, जब उन्होंने 17 मार्च, 2013 को जोहान्सबर्ग में तीसरे एकदिवसीय मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 158 मीटर का छक्का जड़ा था.
यह भी पढ़ेंः रोहित शर्मा का विराट से भी बुरा हाल, इतनी पारी से नहीं आई एक भी फिफ्टी